हम तो पहले ही बता चुके थे तुम्हें
चाँदी के चम्मच की चम-चम
पारो के कंगन की खन-खन
चंद्रमुखी के पायल की छन-छन
पाने का नहीं है तुम में दम-खम
तुम तो देवदास भी नहीं हो
तुम देव-दास भी जो नहीं हो
देव तुम हो नहीं सकते
दास तुम बन नहीं सकते
हम तो पहले ही बता चुके थे तुम्हें
[2009]










